राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। स्वतंत्रता सेनानी स्वामी रामानन्द ट्रस्ट द्वारा रविवार को बार हाल सिविल कोर्ट गाजियाबाद में “मातृशक्ति अवार्ड” समारोह का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शूटर शमशेर राणा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अपनी पूज्यनीय माता स्व: श्रीमती निर्मला देवी राणा की स्मृति में समाज की अलग-अलग विधाओं में कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता आर्या श्रीमती संतोष शर्मा ने की और मुख्य अतिथि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर महकपाल सिंह राणा रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ हारून ने किया।
7 मार्च को शमशेर राणा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर देश की 10 उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में महारत हासिल कर रखा है। इन महिलाओं में डॉ ऋतु सांगवान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी आयुष विभाग, अंजू चौधरी इतिहास, नेहा वेद साहित्यकार, डॉ सुधा राणा वैदिक योग समिति अध्यक्ष योग में संस्कृत शिक्षक, सुमन हुड्डा सामाजिक कार्यकर्ता हरियाणवी संस्कृति संवर्धन कवित्री मोटिवेशनल ट्रेनर, इन्दु सिंह एडवोकेट आध्यात्मिक लोकतंत्र प्रणेता प्रचारक अध्यक्ष सत्यमेव जयते चेतना संस्था, श्रीमती संतोष शर्मा आर्या (आर्य समाज), तूलिका सेठ कवयित्री और महिला शिक्षक राजबाला शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में गौ आधारित विष मुक्त शून्य लागत प्राकृतिक कृषि गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र अरोड़ा, ओमपाल सिंह खलिश, भारतीय हरनाम सिंह, महिपाल सिंह और कई अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।


Leave a Reply