दिल्ली में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की बैठक संपन्न

प्रजेश शंकर/राष्ट्रीय जनमोर्चा
नई दिल्ली। विश्वभर में फैले कायस्थों की एकजुटता के लिए संगठित ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जेकेसी) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक बैठक रविवार को की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कायस्थ समाज के लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि यदि हम संगठित होकर काम करें तो कायस्थ समाज अपने स्वर्णिम अध्याय और गौरवशाली अतीत को फिर से पाने में सफल हो जाएगा।
जीकेसी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में जनता दल यूनाईटेड प्रवक्ता व जेकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। भगवान चित्रगुप्त भगवन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलन किया गया। राष्ट्रीय गीत और गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। अभय सिन्हा और माया कुलश्रेष्ठ ने आरती की। बैठक में देश-विदेश के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। स्वागत भाषण दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष विजय चन्द्रदास ने और कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव रंजन प्रसाद व मनोज श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अध्यात्मिक गुरु चक्रपाणी महराज भी उपस्थित रहे।
7 मार्च को जेकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कायस्थ समाज का ऐतिहासिक एवं गौरवशाली अतीत रहा है। स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, जय प्रकाश नारायण और बाला साहब ठाकरे जैसी कई विभूतियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कायस्थ समाज का नाम ऊंचा किया है। आज के समय में उसे बरकरार रखने और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आज हम इतिहास के एक ऐसे दोराहे पर खड़े हैं जिसकी एक राह से हम गुमनामी के अँधेरे में गुम होते चले जाएंगे, जबकि दूसरी राह पर यदि आपका साथ मिला तो हम एक बार फिर न केवल अपने स्वर्णिम इतिहास को दुहराएंगे, बल्कि अनेक नई कामयाबियों के अध्याय, भावी हिन्दुस्तान में रचने में भी सफल होंगे। इसलिए जरूरी है कि सभी एकसाथ आएं।
बैठक में राजनीति में कायस्थ की उपेक्षा, ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की ओर से स्टार्टअप प्लान और कला-संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। जेकेसी की ओर से आयोजित होने वाली गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर भी लांच किया गया। इसके अलावा स्लम एरिया के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रोड मैप की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में जीकेसी की राज्य इकाइयों, ओवरसीज विंग एवं प्रकोष्ठों के प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई। जकेसी राज्या इकाइयों के अध्यक्ष के लिए नाम का प्रस्ताव हितेश मोहन और मुकेश सहाय ने किया, जिसका सभी लोगों ने सर्वसम्मति से स्वागत किया। जेकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी कमल किशोर, अतुल आनंद सन्नू और दिल्ली प्रदेश के मीडिया अध्यक्ष प्रजेश शंकर ने बताया कि जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन को महिला प्रकोष्ठ एवं बिहार की प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिशिर सिन्हा को महाराष्ट्र और गोवा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक को झारखण्ड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव को राजस्थान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को मुख्य समन्वयक छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा को लीगल सेल का प्रभार दिया गया है। धन्यवाद ज्ञापन हरियाणा जेकेसी के अध्यक्ष अमिताभ कश्यप ने दिया। उसके बाद राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*