राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। साहित्य प्रोत्साहन समिति की तरफ से आयोजित काव्य उत्सव में 104 रचनाकार एक मंच से काव्य पाठ करेंगे। ऐसा आयोजन शायद पहली बार गाजियाबाद में हो रहा है। कार्यक्रम 22 जनवरी की दोपहर 2:30 बजे से लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में संपन्न होगा।
संयोजक राज कौशिक ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि शिक्षाविद एवं भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना के जन्म दिवस पर 2016 से प्रत्येक वर्ष कवि सम्मेलन आयोजित किया रहा है। इस बार गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों के 100 से अधिक रचनाकारों के साथ काव्य उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। सभी रचनाकार तीन-तीन मिनट में अपनी सर्वश्रेष्ठ रचना का पाठ करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार डॉ रमा सिंह करेंगी, जबकि विश्व प्रसिद्ध शायर विजेंद्र सिंह परवाज़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध कवयित्री अंजू जैन, कवि व स्तम्भकार रवि अरोड़ा और कवि डॉ चेतन डॉक्टर चेतन आनंद शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राज कौशिक करेंगे। उनके अनुसार 90 रचनाकारों की एक-एक रचना का साझा काव्य संग्रह “तवज्जो” प्रकाशित किया गया है। इसका लोकार्पण भी काव्य उत्सव में किया जाएगा।

Leave a Reply