राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुजफ्फरपुर। कड़ाके की ठंड में एक जरूरतमंद को कंबल मिल जाए तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। वरीय नागरिक सेवा संस्थान मुजफ्फरपुर ने इस बात को समझा और ग्राम डुमरी मुसहरी प्रखंड स्थित मथुरा प्रसाद सिंह “राम जानकी मंदिर” प्रांगण में निसहाय एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किया। यह कार्यक्रम चितरंजन सिन्हा कनक और अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार ठाकुर के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस मौके पर वरिष्ठ कवि/साहित्यकार एवं समाज सेवी उदय नारायण सिंह तथा प्रेम कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा “पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर सेवा है। जब हम गरीब, कमजोर, दलित एवं पीड़ित मानवता की सेवा करते हैं तभी हम सच्चे अर्थों में मनु की संतान हैं, मानव है।” उन्होंने बताया कि वरीय नागरिक सेवा संस्थान मुजफ्फरपुर का मात्र एक लक्ष्य है “मानवता की सेवा।”

Leave a Reply