गुरु पर्व उत्सव, सरदार पटेल जयंती एवं हरियाणा दिवस समारोह का किया आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नयी दिल्ली। गांधी नगर में स्थित डी.ए.वी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरु पर्व उत्सव, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं हरियाणा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यमुना पार विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं गांधीनगर विधायक अरविंद सिंह लवली मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत बौद्धिक प्रमुख सतीश शर्मा मुख्य वक्ता रहे।
शुक्रवार, 31 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। सुनील जैन ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद श्रीमती उर्वशी तोमर (प्रवक्ता समाज शास्त्र) ने मधुर आवाज में “सतगुरु मैं तेरी पतंग…” गीत गाकर सभागार को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
राकेश सहरावत ने हरियाणा दिवस को लेकर तमाम जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार पंजाब से अलग होकर हरियाणा ने अपनी एक पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि “दूध-दही का खाना वही हरियाणा।” हरियाणा अपनी महान ऐतिहासिक विरासत (गीता की भूमि, महाभारत युद्ध और पानीपत की तीन लड़ाइयों) और आधुनिक विकास (कृषि व अर्थव्यवस्था में अग्रणी) का मिश्रण है। लोक नृत्य, लोकगीत, पारंपरिक खान-पान और राज्य के लोग मेहनती, साहसी व कद-काठी से मजबूत होते हैं।
मुख्य अतिथि अरविंद सिंह लवली ने गुरु नानक देव के बचपन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने सरदार पटेल के बारे में बताते हुए कहा कि वह देश की अर्थव्यवस्था को बनाने वाली बुनियाद थे। लवली ने गुरु पर्व तथा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर गणित के प्रवक्ता सुनील जैन, राकेश सहरावत, विद्यालय प्रबंधक गिरीजेश रस्तोगी, विद्यालय प्रमुख दिनेश चंद शर्मा, श्रीमती तनुजा कसाना, बलविंदर कौर, श्रीमती रेणु जोशी, आशुतोष, श्रीमती वसु वर्मा, नेहा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*