नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 182 लोगों ने कराई जांच

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। एस एम जे ई सी इंटर कॉलेज में ऑनस्ट क्लब एवं यूथ ऑनस्ट क्लब खुर्जा द्वारा कैलाश अस्पताल खुरजा के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अलग-अलग मर्ज के हिसाब से डॉक्टरों ने रोगियों की जांच की और उन्हें आवश्यक सलाह दी। कुल 182 लोगों ने नि:शुल्क जांच कराई। कई रोगियों की ईसीजी की गई। बीपी, शुगर आदि भी जांची गई। चिकित्सों ने अनियमित दिनचर्या और अनुचित खान पान के कारण होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
रविवार, 11 मई को आयोजित शिविर का उद्घाटन खुर्जा कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह एवं भाजपा नेत्री रंजना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शिविर के डॉक्टरों ने बताया कि किसी भी मर्ज को छिपाएं नहीं, बल्कि तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें। विलंब होने या लापरवाही करने पर परेशानी बढ़ सकती है। खान-पान में घी, अत्यधिक मसाला, रेड मीट आदि का सेवन न करें। दिनचर्या में नियमित योगा व व्यायाम शामिल करें। कई लोगों ने अपनी आंखों की भी जांच कराई। उन्हें चश्मा आदि लगाने की सलाह दी गई। इसके अलावा प्रिविलेज एवं आयुष्मान कार्ड आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध रही।
चिकित्सा शिविर का समापन श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले, श्रीमती ममता अग्रवाल लीगल एडवाइजर पूर्व सदस्य मजिस्ट्रेट और संजय लवली ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अजमेर सिंह वालिया, आईसी शर्मा, प्रमोद भारद्वाज, राजीव वार्ष्णेय, नरेन्द्र अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, विजय गर्ग, केसी गौड़, केके मित्तल, भुवनेश उपाध्याय, नितिन सिंघल, शेखर वर्मा, दीपक अग्रवाल, अतुल गोविल, राजेश अग्रवाल, दिव्य मोहन अग्रवाल, मनीष गुप्ता, सतीश शिशोदिया, नवीन मित्तल, विकास वर्मा, आशीष गुप्ता, मनीष गुप्ता- 2, विशाल पोद्दार, यश गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता (योगी जी), बनारसी दास अरोरा, प्रशांत तायल, शिव कुमार अग्रवाल, विकास सोनी, रोहित दीक्षित, राम दिवाकर, अखिलेश वैद्य, नवीन बंसल, राहुल वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*