राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा शास्त्री नगर के सी ब्लॉक स्थित शिवशक्ति मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने किया। शिविर में 150 लोगों ने अपने आधार कार्ड में संशोधन कराए, जबकि 130 लोगों ने आंखों की जांच कराई और 155 रोगियों ने होम्योपैथिक दवाई प्राप्त कर इस अवसर का लाभ उठाया।
रविवार, 29 जून को आयोजित कैंप जनकल्याण ट्रस्ट एवं शास्त्री नगर व गोविंदपुरम RWA के सहयोग से लगाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता और उनके साथ प्रदीप चौधरी राष्ट्रीय सचिव, सौरभ यादव प्रदेश सचिव, पंडित अशोक भारतीय उपस्थित रहे।
शिविर में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का आरके गोयल सर्राफ अध्यक्ष मंदिर समिति, केपी गुप्ता कोषाध्यक्ष, संजीव अग्रवाल, अरविंद सिंघल, संतोष कौशिक द्वारा स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। कैंप में श्रेया आई सेंटर का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर अवधेश शर्मा, अमित त्यागी पार्षद, बालकिशन गुप्ता, प्रदीप चौधरी, सौरभ यादव, राहुल तोमर, साहब सिंह सिरोही, पंडित अशोक भारतीय, संदीप त्यागी, बुद्ध प्रकाश शर्मा, हरीश शर्मा, रश्मि शर्मा, आशु पंडित, सौरभ यादव, केपी गुप्ता, डॉ विकास वीरवाल, अनुराग गोयल, एनके गोयल, विनोद कुमार गुप्ता, अरविंद सिंहल, शशि वत्स तथा डाक विभाग के मनोज कुमार, सीमा शर्मा, सोहन सिंह, कमल कुमार, हेमंत, अनिल आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply