‘कनेक्ट अभियान’ के तहत गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ने की बैठक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में कायस्थ कनेक्ट अभियान के तहत रविवार को गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ने एक बैठक की। जिसमें शालीमार गार्डन में रह रहे चित्रांश बंधुओं से भेंट-मुलाकात हुई। एक दूसरे का परिचय हुआ। उसके बाद आगे से कायस्थ समाज के उत्थान के लिए एकसाथ मिलकर गाजियाबाद में कार्य करने का निर्णय लिया गया।
गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा (GCS) के प्रमुख अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार, 29 जून की बैठक सफल रही। इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, क्रॉसिंग रिपब्लिक, प्रताप विहार और राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के कायस्थों ने आज की बैठक में शिरकत की। इन सभी के साथ GCS के मुख्य उद्देश्य ‘कायस्थ कनेक्ट’ पर चर्चा की गई। साथ ही गाजियाबाद कायस्थ डायरेक्टरी को भी अपडेट करने के लिए सभी चित्रांश बंधुओं से सहयोग मांगा गया है।
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में सभी चित्रांश बंधुओं को एक मंच पर लाकर कायस्थ समाज के उत्थान के लिए काम करना है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर GCS की बैठक कर कायस्थ एकता का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही गाजियाबाद कायस्थ डायरेक्टरी को भी अपडेट करने का काम चल रहा है। उसके लिए जो नए सदस्य हैं, उन्हें ऑन लाइन जोड़ा जा रहा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*