खुर्जा में शिक्षक दिवस पर 51 शिक्षक सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर नॉर्मल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 51 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संस्था के जिला अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षकों के बिना हम कुछ भी नहीं हैं। आज जो कुछ भी हैं गुरुओं की बदौलत ही हैं। साथ ही नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने भी शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के विशेष मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार डबराल, मुख्य अतिथि शकुल तायल उद्योगपति एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राम दिवाकर रहे। सम्मान समारोह का संचालन जिला महासचिव विपिन सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार गुप्ता, चमन लाल जुनेजा, डीसी गुप्ता कांटे वाले, अनिल कुमार, पप्पी गुप्ता, सोनू शर्मा, पंकज सैनी, पुनीता शर्मा, मनोज गुप्ता, पवन कुमार, नीरज कुमार, सुदेश कुमार, राहुल सैनी आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*