राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
छपरा कार्यालय। इंडियन जर्नलिस्ट कॉम्पेंडियम, नई दिल्ली संस्था के बैनर तले सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष, कई सामाजिक सांस्कृतिक एवं स्वयंसेवी संस्था से जुड़े वरीय पत्रकार डॉ विद्या भूषण श्रीवास्तव को शिक्षक दिवस के मौके पर मोमेंटो, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. श्रीवास्तव ने पत्रकारिता की अपनी यात्रा को याद करते हुए नई पीढ़ी के लिए आवश्यक सुझाव दिए और कई अनुभवों को साझा किया।
शुक्रवार, 5 सितंबर को शहर के कटहरी बाग स्थित नूतन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिमला के पूर्व एडीजीपी एवं जनसुराज पार्टी के नेता जेपी सिंह ने पत्रकारिता व सामाजिकता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला तथा कहा कि समाज को नई दिशा देने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। डॉ श्रीवास्तव एक अच्छे एवं निर्भीक पत्रकार माने जाते हैं और ये कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता शैलेन्द्र शेंगर ने सामयिक विषयों को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्रीवास्तव एक कुशल एवं योग्य पत्रकार एवं समाजसेवी भी हैं। राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधि में इनके कार्य पत्रकारिता की दृष्टि से काफी सराहनीय हैं। मुखिया बीरेंद्र शाह ने कहा कि वरीय पत्रकार डॉ श्रीवास्तव की लेखनी हमेशा प्रेरणादायी रहती है।
कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार वैष्णवी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। साथ ही इसके औचित्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अर्जुन, नीरज कुमार सिंह, सूरज कुमार, डॉ सुनील प्रसाद, आनंद वर्मा, दिवाकर मिश्रा, समाजसेवी व अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply