बांग्ला देश की एक फैक्टरी में आग से 53 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा झुलसे

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी क्षेत्र नारायणगंज के रूपगंज में शेजान जूस फैक्टरी में आग लगने से 53 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यालदा लोग झुलस गए हैं। यह हादसा गुरुवार की शाम करीब 5 बजे का बताया गया है। भीषण आग से बचने के लिए कई मजदूर इमारत से कूद गए, जिससे उनकी मौत हो गई या वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आग बुझाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां लगी हुई हैं और कई लोग लापता बताए गए हैं।
शुक्रवार को स्थाहनीय लोगों का आरोप है कि आग लगने के वक्तव फैक्टवरी का निकास गेट बंद था। श्रमिकों ने यह भी दावा किया है कि इमारत में आग से सुरक्षा के कोई उचित इंतजाम नहीं किए गए थे। इमारत के अंदर फंसे लोगों को निकालने में देरी का आरोप लगाते हुए लोगों ने शुक्रवार को कारों में तोड़फोड़ की। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की पुलिस के साथ झड़प की खबरें हैं। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। नारायणगंज जिला अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने में अभी वक्तअ लगेगा। राहत और बचाव का काम जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई गई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*