मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज बुधवार की सुबह 7:30 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और आज 98 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
बॉलीवुड में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। हिंदी सिनेमा को ‘मुगले आजम’, ‘मधुमती’, ‘देवदास’ और ‘गंगा जमुना’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले अभिनेता ने करीब 60 साल तक सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं।


Leave a Reply