नई दिल्ली। असम-मिजोरम सीमा पर सोमवार को भारी हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में असम पुलिस के छह जवानों की जान चली गई। हिंसा में वाहनों पर हमला किए जाने की भी खबरें हैं। दोनों ही राज्योंि के मुख्यंमंत्रियों ने इस मसले पर ट्वीट करके एक दूसरे के अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तोक्षेप करने की मांग की गई है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग लाठियां लिए नजर आ रहे हैं। हालिया तनाव ने दशकों पहले से चले आ रहे विवाद को हवा दे दी है जिसको लेकर सियासत भी गर्म हो गई है। मिजोरम के मुख्यकमंत्री जोरामथांगा ने मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्त क्षेप करने की मांग की है।
उन्होंीने ट्वीट कर कहा कि इसे तुरंत ही रोका जाना चाहिए। एक अन्यो ट्वीट में उन्हों ने लिखा- चाहर के रास्ते मिजोरम लौटते वक्त् निर्दोष दंपति पर गुंडों ने हमला बोल दिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। आखिरकार इस तरह की हिंसक घटनाओं को आप किस तरह न्या योचित ठहराएंगे… सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम और मिजोरम के मुख्यंमंत्रियों से सीमा विवाद के मसले पर बात की है। उन्हों ने दोनों ही मुख्यमंत्रियों से शांति सुनिश्चित करने को कहा है।


Leave a Reply