गाजियाबाद में कायस्थों ने भगवान चित्रगुप्त मंदिर का 7वां स्थापना दिवस मनाया

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा (रजि.) द्वारा प्रताप विहार स्थित सेक्टर 11 में स्थापित भगवान चित्रगुप्त (शिव कुटी) मंदिर का 7वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण श्रीवास्तव उपस्थित रहे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कायस्थों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-आरती से किया गया। महिला प्रकोष्ठ द्वारा भजन-कीर्तन हुआ। पंडित राजेंद्र प्रसाद ने सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराया। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारियों के साथ-साथ सुनील कुमार श्रीवास्तव, शारदा श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, निभा श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, वेद श्रीवास्तव, शमिता श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, करिश्मा श्रीवास्तव, वंशिका श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव आदि चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*