संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व यही से तीसरी बार बीजेपी के सांसद प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा ने मंगलवार को खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। चुनाव प्रचार किया। उनके साथ उपस्थित जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों का आज अगर सम्मान हो रहा है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार के चलते हो रहा है।
डॉ शर्मा ने जिन गांवों का दौरा किया, उनमें पारोरी, भुन्ना जाटों, गोठानी, सपना इब्राहिमपुर, डिसौली, माचड, जवान जवा, हसनपुर, आसवपुर आदि शामिल हैं। इस बीच उन्होंने कई जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पूरे देश में दूसरे नंबर पर है। कल तक जो प्रदेश पिछड़ा प्रदेश कहा जाता था, आज देश के सबसे विकसित प्रदेशों में इसकी गिनती होती है। महिलाओं का सम्मान, युवाओं को रोजगार के साधन, किसानों को उनकी फसल का सर्व उचित मूल्य, जरूरतमंद को मनरेगा के माध्यम से काम और दाम भाजपा की सरकार में मिला है।
डॉ शर्मा ने कहा कि देश अगर सशक्त और समृद्ध हुआ है तो इसका श्रेय मोदी सरकार को जाता है। डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश दोनों का विकास किया है। प्रधानमंत्री राहत कोष के अंतर्गत गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में 160 से अधिक निवासियों को पिछले 10 वर्षों में चिकित्सा क्षेत्र में 4 करोड़ से अधिक सहायता धनराशि प्रदान की है। आयुष्मान कार्ड धारकों की संख्या 60000, किसान सम्मन निधि लाभार्थियों को 59617, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 330855 लाभार्थी और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 645727 लोगों को जोड़ा गया है। इसके अलावा मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 38386 लाभार्थी, 12237 शौचायलयों का निर्माण और 65284 महिलाओं को जोड़ा योजना के अंतर्गत कनेक्शन दिए गए।
जनसंपर्क अभियान में डॉ महेश शर्मा के साथ विधायक मीनाक्षी सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, नवीन प्रधान, अरविंद सिंह, वेद प्रकाश मालिक, मुकेश सोलंकी, भारत भूषण गौतम, गोठनी से ओंकार सिंह नंबरदार, राहुल प्रधान, धर्मेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, ब्रजवीर सिंह, वीर सिंह, बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, परोरी से सहाय, प्रधान सुखबीर सिंह, अनिल राणा, दीपक प्रधान, सतीश सिंह, सुरेंद्र पाल प्रधान, प्रदीप कुमार, सुंदर डीलर, भानु प्रताप, बसंत सिंह, जगराम सिंह, कैलाश सिंह, भुन्ना जाटो से बिजेंद्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी, बाला चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply