दीपोत्सव 2023 : अयोध्या में 23 स्थानों पर होगा सीधा प्रसारण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अयोध्या। योगी सरकार दीपोत्सव को भव्य और दिव्या बनाने में जुटी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस ऐतिहासिक आयोजन का शहर के विभिन्न हिस्सों में लाइव टेलीकास्ट भी कराया जाएगा। इसके लिए अयोध्या में लगभग 23 स्थानों पर एलईडी टीवी स्थापित किये जाएंगे, जिनके जरिए आयोजन के दौरान होने वाले विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
इन स्थानों पर लगाई जाएंगी एलईडी टीवी :
राम की पैड़ी पर 2, चौधरी चरण सिंह मूर्ति के पास 1, अशर्फी भवन 3, तुलसी उद्यान 2, राजसदन 1, जानकी महल 1, कनक भवन 1, साकेत विद्यालय 1, अयोध्या रेलवे स्टेशन 1, सहादतगंज तिराहा 1, सहादतगंज हनुमानगढ़ी 1, गुप्तारघाट 1 के अलावा बाईपास बस स्टैण्ड 1, साकेत पेट्रोल पम्प के पास 1, श्रीराम चिकित्सालय के ऊपर भवन पर 1, मोहबरा बाजार 1, टेढ़ीबाजार 1 सहित अन्य स्थानों पर एलईडी टीवी लगाई जाएंगी। साथ ही साथ सूचना निदेशालय में पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से जनपद में होर्डिग्स आदि भी लगने शुरू हो गये हैं।
शुक्रवार को होगा रिहर्सल :
बुधवार को जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि मेलाधिकारी, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट, उपनिदेशक सूचना आदि को निर्देश दिया गया है कि मानक के अनुसार होर्डिंग्स आदि की स्थापना की जाय। मुख्य स्थान जैसे- रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल एवं नयाघाट से मुख्य मार्गों पर भी मानक के अनुसार होर्डिग्स आदि की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुये भी मानक के अनुसार होर्डिग्स आदि की स्थापना की जाय, जिससे मार्ग या यातायात प्रभावित न हो। इसके अलावा सूचना विभाग की झांकियां भी लगभग तैयार हो चुकी हैं, जिनका रिहर्सल शुक्रवार 10 नवम्बर की सुबह 10 बजे से होगा।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*