राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर कैंसर मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन कर जहां लोगों को कैंसर से जागरूक किया, वहीं इसके लिए कार्य कर रहे कई पत्रकारों, चिकत्सकों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया है। साथ ही कैंसर मुक्त भारत अभियान से समाज को लाभ पहुंचाने के लिए श्रीमती ममता पांडेय, ऋषि शर्मा, सीपी पांडेय, भूषण अग्रवाल व एड. शैलेन्द्र श्रीवास्तव को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
मंगलवार को यूपी प्रेस क्लब सभागार में आयोजित गोष्ठी में केजीएमयू के चिकित्सक डॉ सुनीत मिश्र ने बताया कि कैंसर से आयुर्वेदिक चिकित्सा से अपनी दिनचर्या व खान-पान में सुधार कर बचा जा सकता है। लखनऊ कैंसर इंस्टिट्यूट की निदेशक निर्मला पंत ने बताया कि कैंसर चार स्टेज में बढ़ता है। पहली दो स्टेज में तो दवा और थेरेपी से ठीक होता है और अगली स्टेज में सर्जरी एकमात्र उपाय है।
फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी, कैंसर जांच के लिए लोगों को 15 से 20 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन हमारा फाउंडेशन उन जांचों को 150 से 200 रुपये मात्र में करवाता है। उन्होंने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए लोगों को संकल्प दिलाया। इससे पहले संचालक एवं चिकित्सक डॉ प्रवीण ने बताया कि कैंसर से पीड़ितों में 33 प्रतिशत केवल तम्बाकू, मसाला, बीड़ी व सिगरेट का सेवन करने वाले हैं। हमें इससे बचना चाहिए।
मिसेस यूनिवर्स श्रीमती नीमा पंत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। तत्पचात फाउंडेशन की तरफ से कई पत्रकारों, डॉक्टरों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में संस्था के संरक्षक देवेंद्र शुक्ल, डॉ मयंक मोहन, डॉ सुनीता वर्मा, डॉ शशि मिश्रा, डॉ शशांक चौधरी, नीरज कश्यप, निदा फातिमा, समाजसेवी प्रीति बरसाने, अनीता वर्मा, जयंती शुक्ला, मोनिका, प्रियंका, संस्था की कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा सिंह, श्रुति, रश्मि वर्मा, माधवी, अंशिका, लक्ष्मी, नीतू, सुनीता, सुधा, प्रवीना भूषण, विनोद तिवारी, ऋषि शर्मा, खुशबू, रोशनी, कमल कपूर, महर्षि कपूर, ममता पांडेय, आरती शुक्ला एवं संस्था के मीडिया प्रभारी अमित त्रिपाठी शामिल हैं।


Leave a Reply