बिहार में ABKM ने राजेंद्र बाबू की जयंती को मेधा दिवस के रूप में मनाया

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
पटना। भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद का जयन्ती को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (ABKM) बिहार द्वारा मेधा दिवस के रूप में मनाया गया। रविवार की सुबह करीब 11 बजे ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हाँल किदवईपुरी, पटना में चित्रांश बंधु एकत्रित हुए और वहां से राजभवन स्थित डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा और प्रदेश महामंत्री राकेश सिन्हा ने बाद में जूम मीटिंग कर वर्चुअल तरीके से कई जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती, संगठन के लिए सदस्यता अभियान चलाने, संगठन की मजबूती और बिहार बार कौंसिल के लिए चुनाव लड़ रही अधिवक्ता नीलिमा सिन्हा समेत अन्य चित्रांशों को विजयी बनाने के लिए एकजुटता दिखाने की बात कही। वर्चुअली जुड़े वैशाली से विजय कुमार, बेतिया से संदीप कुमार, दरभंगा से दीपक सिन्हा, गया से प्रो अरुण कुमार, बेगुसराय से राजेश सिन्हा, हेमलता, पंकज सिन्हा आदि ने विचार रखे।
धन्यवाद ज्ञापन और जूम का संयोजन मुकेश कुमार ने किया। इस मौके पर सुनील कुमार सिन्हा, अधिवक्ता विनय कुमार सिन्हा उर्फ पल्लू बाबू, माया श्रीवास्तव, विजय शंकर, आदित्य नारायण अंबष्ठा, अधिवक्ता नीलिमा सिन्हा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा मंटू, पटना जिलाध्यक्ष अजीत कुमार, युवा अध्यक्ष अभिषेक आनंद आदि चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*