दिव्य हनुमंत कथा व विराट संकीर्तन सम्मेलन का समापन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल खुर्जा के तत्वावधान में चल रही दिव्य हनुमंत कथा और विराट संकीर्तन सम्मेलन का समापन हो गया। संकीर्तन प्रमुख मनीष तायल व जय भगवान अग्रवाल, मोहित मित्तल, सौरभ बंसल, नीलिमा बंसल, रानी पचौरी, कुसुम सिंगल आदि ने प्रभु नाम संकीर्तन कराकर भक्तों को भक्ति के रस में सराबोर कर दिया। कथा व्यास मानस मर्मज्ञ आचार्य सुनील कौशल जी महाराज के श्रीमुख से कथा सुनकर सभी भावविभोर हो उठे।
आचार्य कौशल ने मंडल की पत्रिका स्मारिका का भी विमोचन किया। इस मौके पर संपादक दिनेश प्रदीप और जय भगवान अग्रवाल उपस्थित रहे। वार्षिक उत्सव में मंडल के राम भरोसे लाल सिंघल, अवनीश बंसल, अरुण बंसल, राजेश पचौरी, राजेंद्र बंसल, रजत अग्रवाल, शिव किशोर गौड़ एड., राजेश शर्मा एडवोकेट, सौरभ बंसल, केके बंसल, डॉक्टर आरसी वर्मा, जगदीश चंद्र, राजपाल शर्मा, अजय कौशल, ठाकुर दुष्यंत सिंह, कौशल शर्मा, अध्यक्ष दिनेश प्रदीप, सचिव रमेश कुमार बंसल, विनय वर्मा, अजय कुमार गर्ग एडवोकेट, राजकुमार गुप्ता, अशोक सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, मनीष तायल आदि कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*