राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सुनहरी दिशा चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने गोविंदपुरम स्थित घरौंदा बाल आश्रम के बच्चों के साथ क्रिसमस डे मनाया। केक काटा और अनाथ बच्चों को गर्म कपड़े, फल आदि खाद्य सामग्री वितरित किए।
ट्रस्ट की संस्थापक ज्योति तोमर ने बताया कि आश्रम में रह रहे बच्चे हमारी टीम के साथ बहुत खुश हुए। उन्होंने खूब-मौज मस्ती की। एक-एक बच्चे के चेहरे पर आई खुशी देखने लायक थी। कार्यक्रम में वर्षा गोयल, लॉइंस क्लब की अध्यक्ष दमयंती गोयल आदि उपस्थित रहीं।


Leave a Reply