राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम में न्याय खंड-3 स्थित इंद्रप्रस्थ चैरिटेबल डिस्पेंसरी द्वारा स्वास्थ्य को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन एमटेड कंपनी व परिवर्तन संदेश फाउंडेशन के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं को 6000 सेनेटरी नेपकिन व छोटे बच्चों को 600 डिजिटल राइटिंग स्लेट के साथ खाने-पीने की सामग्री वितरित की गई।
समाजसेवी प्रदीप उनियाल ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि रविवार, 25 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आनंद पांडेय रहे। इस अवसर पर बच्चों ने गायन, कविता और श्लोक का वाचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री उनियाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम डिसपेंसरी के लिए बहुत बड़ा था, जिसे सफल बनाने के लिए डिस्पेंसरी परिवार के सदस्यों ने दिन-रात एक कर दिया। आगे भी हम इस तरह के आयोजन करते रहेंगे। उन्होंने जीडीए की टीम और स्थानीय पुलिस कर्मियों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।
कार्यक्रम में मुकेश गर्ग, डॉक्टर कांत, मास्टर वीसी सिंह, डॉक्टर सचिन भार्गव, डॉक्टर त्यागी, स्कंध उनियाल, इलम सिंह नेगी, कुंदन राणा, समाजसेवी बृजेश श्रीवास्तव, कपिल सिंघल, अनिल भारद्वाज, आलोक सिंह, जसपाल रावत, एसएस रावत, राणा, अनूप रावत, नरेंद्र, तमनदीप, पूर्व पार्षद शलेक चंद, पार्षद अनुज त्यागी, आलोक झा, विवेक, अक्षय, मीनू, प्रमोद तिवारी, पंकज कांडपाल, वीरेंद्र ढौंढियाल आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply