राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। प्रथम भूमिहार महिला समाज द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाज की कमजोर वर्ग की महिलाओं और बच्चों की मदद कर उन्हें सशक्त बनाना है। महिलाओं ने होली गीत व नृत्य के माध्यम से लोगों को भाव विभोर कर दिया।
आयोजन की प्रवक्ता कविता सिंह ने कहा कि रंगों का पर्व हमें आपसी भाईचारे व समरसता के सूत्र में बांधने का काम करता है। मन का मैल साफ कर यह एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर है। उन्होंने लोगों को पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही बताया कि भागदौड़ की जिंदगी में आजकल महिलाएं अपने लिए जीना भूल-सी गई हैं। घर–परिवार की जिम्मेदारियों तक खुद को समेटे रखती हैं। उन्हें एक दूसरे से मिलने-जुलने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना आवश्यक है, तभी महिलाओं का विकास होगा और वे बहुत कुछ सीखकर सशक्त होंगी।
होली मिलन समारोह में करुणा, ममता सिंह, उपासना, अजीता, ज्योतिकानंद, चंचलानंद, सपना, रचना शाही, कविता सिंह, ममता राय, रेखा सुमन आदि महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।


Leave a Reply