राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। शनिवार को खुर्जा के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में खुर्जा विधानसभा क्षेत्र बीजेपी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश को 100 वर्ष आगे ले जाने का चुनाव है, जिसके लिए इस बार 400 सीटों से अधिक जीतना है।
डिप्टी सीएम मौर्य के संबोधन से पहले मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र राघव, पुष्पेंद्र माचड, नरेश सोलंकी मनीष शर्मा, डीसी अग्रवाल, संचित बंसल, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, डॉ महेश शर्मा, श्रीमती मीनाक्षी सिंह और राजीव बंसल ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत सत्कार किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज जो यहां पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हैं, वही पार्टी की मुख्य रचना से संबंधित हैं। बीजेपी विधायक मीनाक्षी सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद व चौथी बार लोकसभा प्रत्याशी के रूप में बीजेपी से चुनाव लड़ रहे डॉ महेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की पहचान हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा के शिल्पिकर के रूप में एक आदर्श बताया। डॉ शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने देश की तकदीर बदल दी है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। अब हम सभी को लोकसभा चुनाव में मिलकर इस देश की तस्वीर को नया रूप देना है। मोदी जी के सपनों को साकार करते हुए 400 पार के मिशन को सफल बनाना है।
डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। आज पूरा विश्व मोदी के पीछे चल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें हमें जीतनी हैं। परंतु गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की सीट से लखनऊ की चाबी खुलती है। इस सीट पर हम सभी सर्वाधिक वोटों से जीत दर्ज करानी है।

कार्यक्रम के समापन में लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। संचालन विधानसभा संयोजक सुरेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बुलंदशहर विकास चौहान, अनिल सिसोदिया लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी, विधानसभा प्रभारी सुनील रामा, खुर्जा अध्यक्ष अंजना सिंघल, ब्लॉक प्रमुख खुर्जा श्रीमती मोनिका सिंह, ब्लाक प्रमुख अरनिया सुरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अजय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राजीव बंसल, श्रीमती पुष्पांजलि शर्मा, दीपक दूल्हेरा, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, राम सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply