सामाजिक न्याय व महिला सशक्तिकरण बोर्ड का गठन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण बोर्ड के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। एक दिन पहले महागुणपुरम सोसाइटी स्थित व्हाइट कैफे में हुई प्रेस वार्ता में बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ महेश कुमार व्हाइट ने कहा कि समाज में फैली असमानता और अन्याय को न्याय से दूर करने के लिए हम सभी लोगों को प्रयास करने चाहिए।
डॉ महेश कुमार व्हाइट (चेयरमैन, व्हाइट कॉलेज ऑफ लॉ, गजरौला, उत्तर प्रदेश) के अनुसार समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री रीता देओल को उत्तर प्रदेश का महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अजय शर्मा को उत्तर प्रदेश का मीडिया प्रभारी और संकरी सरदाना को एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि संगठन में आलोक कुमार को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा और उत्तराखंड के पदाधिकारियों के नाम की भी घोषणा की गई है।
सामाजिक न्याय की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने जहां मानवाधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया, वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि हमें समझना होगा कि सामाजिक न्याय की अवधारणा क्या है और महिला सशक्तिकरण के वास्तविक मायने क्या है? जब तक समझ में समानता नहीं आएगी तब तक हम सामाजिक न्याय की कल्पना नहीं कर सकते। महिला तभी सशक्त हो सकती है जब वह जागरूक होगी। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रीता देओल ने भी पत्रकारों को संबोधित किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*