बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहा तन्वी हेल्पिंग ग्रुप

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। सामाजिक संस्था तन्वी हेल्पिंग ग्रुप लगातार बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। नि:शुल्क पढ़ाई के लिए जरूरतमंद बच्चों को कॉपी-किताब के साथ-साथ उनकी फीस भी उपलब्ध कराती है। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई सोच के साथ अन्य सामाजिक कार्य भी करने में यह संस्था सदैव आगे रहती है। तमाम बधाओं के बावजूद अब तक हजारों बच्चों में शिक्षा की अलख जगा चुकी है।
तन्वी हेल्पिंग ग्रुप संस्था के संस्थापक विजय चौहान ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दिन-रात कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पूरी एक टीम सक्रिय है। करीब तीन वर्ष में आंगनवाड़ी के 15000 बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही 8000 से ज्यादा बेटियों को कापी-किताब देने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया है।
विजय चौहान के अनुसार, समाज का विकास तभी संभव होगा जब हर कोई इसके कार्य में हाथ बंटाए। इसके लिए हर किसी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर तन्वी हेल्पिंग ग्रुप के मुख्य सदस्य पूजा चौहान, सुधा, गीता, ममता, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, रेखा, प्रदीप, मनोज बाला, अनिता, मुन्द्रेश, पूनम, शकुन्तला, कुंता, कांति, सविता, उषा, सुदेश, मास्टर बालचंद नागर, निमेश, सूबे सिंह, विकास, अतुल, पिंटू आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*