मेडिकल कैम्प जांच के दौरान गंदे पानी की सप्लाई का खुलासा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कैला भट्ठा क्षेत्र में नाक,कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ बीपी त्यागी ने रविवार को नि:शुल्क हेल्थ कैम्प का आयोजन किया था। लेकिन यहां जिन मरीजों की जांच हुई और उनसे जानकारी ली गई तो बहुत ही चौंकाने वाली बात पता चली। ईएनटी के मरीजों के साथ पेट व गले के मरीज़ ज़्यादा थे।
डॉ त्यागी कहते हैं, एंट्राइटिस के मरीज़ मिलना यह दर्शाता है कि कैला भट्ठा क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठीक नहीं है। मरीजों ने भी बताया कि कभी-कभी तो पानी में गंदगी साफ़ दिखाई देती है। गंदे पानी से पेट, लिवर, आँत और गले की बीमारी देखने को मिली है। रविवार की कैंप में 213 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से कुछ मरीजों का फ्री ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही सभी मरिजों को जाँच के लिए एमएमजी रेफेर किया गया है।
हेल्थ कैम्प में डॉ बीपी त्यागी के साथ डॉ अर्जुन, डॉ अरशद, डॉ सैफ़ी, संजीव खन्ना, ललित, शेखर, अमित, दीन, विकास यादव व रितेश आदि उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से मरीजों की अच्छी देखभाल की गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*