राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। एसडी ग्लोबल स्कूल के छात्र अनमोल सिंघानिया ने 10वीं के सीबीएसई बोर्ड में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य ज्योत्स्ना शर्मा एवं अध्यापकों ने अनमोल की मेहनत को खूब सराहा है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि अनमोल गाजियाबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक ‘कृष्ण उजाला’ के संपादक नरेश सिंघानिया के सुपुत्र हैं। उनके साथ-साथ अनमोल की माता प्रियंका सिंघानिया भी बेटे को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए नहीं थक रही हैं। प्रियंका कहती हैं, “प्रिय अनमोल की कामयाबी पर बहुत गर्व है।” और इसका श्रेय वह स्कूल के शिक्षकों को देती हैं।

अनमोल की सफलता पर एक ओर जहां पूरा परिवार बहुत खुश है, वहीं गुलमोहर एन्क्लेव आरडब्लूए के मीडिया प्रभारी गौरव बंसल ने भी अनमोल को मिठाई खिलाकर, बुके और स्मृति चिन्ह देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके लिए नरेश सिंघानिया और प्रियंका सिंघानिया ने गौरव बंसल के प्रति आभार जताया है।


Leave a Reply