राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लंभुआ (सुल्तानपुर)। उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर की तहसील लंभुआ की उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने सोमवार को लंभुआ तहसील कार्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद एसडीएम ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया। शिकायत पत्रों के बारे में ऑनलाइन निस्तारण की जानकारी ली और उसके बाद दफ्तर में बैठकर कुछेक लोगों की शिकायतें भी सुनी।
एसडीएम विदुषी सिंह ने कहा है कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता अपनी समस्याओं को लेकर उनसे किसी भी कार्यदिवस में मिल सकती है। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना उनका कर्तव्य है।


Leave a Reply