रोटरी क्लब ने 650 छात्रों को बांटे रेनकोट

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गोरेगांव। रोटरी क्लब ऑफ मुम्बई नार्थ एन्ड के तत्वावधान में ओशिवरा के ग्रीन लैंड स्कूल के 650 बच्चों को मुफ्त रेनकोट वितरण किया गया। साथ ही स्कूल स्टॉफ के उपयोग के लिए विशेष हायजिन किट प्रदान की गई।
प्रोजेक्ट चेयरमैन संगीता खेतान ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिडेंट अरुण खेतान ने किया। प्रेसिडेंट अरुण खेतान ने क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की बेहतरीन जनसेवा के लिए तारीफ की है। इस अवसर पर राजू डालमिया, रमेश कुरूप, पवन सिंघल, शिवशंकर अग्रवाल, विजय बांकड़ा, सुमन सिंघल, हेमांगिनी ब्रह्मचारी, ममता अग्रवाल, विद्या अग्रवाल, आशा बांकड़ा, राजी दुग्गल, कृष्णा पारेख आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*