नीति आयोग की बैठक में CM योगी ने कहा, एक नए और समृद्ध भारत का उदय हुआ है

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में शनिवार को नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यूपी अनलिमिटेड पोटेंशियल वाला प्रदेश बन चुका है। बीते 10 साल में एक नये और समृद्ध भारत का उदय हुआ है।
सीएम योगी ने कहा कि आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से उन्नत भारत का विजन ही हमारा मिशन है। देश में निवेश के ड्रीम डेस्टिनेशन के तौर पर उभरा है उत्तर प्रदेश। महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए यूपी में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर, समृद्ध, सक्षम, समर्थ, समावेशी और तकनीकी रूप से उन्नत भारत के विजन को दर्शाता है। प्रधानमंत्री के इस विजन को साकार करना ही हमारा मिशन है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सात वर्ष पहले यह प्रदेश एक बीमारू राज्य और देश के विकास का बैरियर माना जाता था। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य के धब्बे से मुक्त होकर अनलिमिटेड पोटेन्शियल वाले राज्य के रूप में स्थापित हुआ है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*