राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नेहरूनगर स्थित आरके बैंक्वेट में भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बलप्रीत सिंह द्वारा ‘शहर विधानसभा सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी और प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने अल्पसंख्यक मोर्चे के लिए भाजपा सरकार की सशक्तिकरण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही अल्पसंख्यक मोर्चे के हित में अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
रविवार, 29 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव निर्वाचित महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने का कार्य किया। साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में अल्पसंख्यक समाज को मोर्चे में सम्मिलित करने की अपील की है।
इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. रिजवान मीर, अतुल जैन आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply