हिंदी कविता, मोनो एक्टिंग व भाषण प्रतियोगिता के लिए किया पुरस्कृत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मालाड। रोटरी क्लब ऑफ़ मुंबई नॉर्थ एंड द्वारा मलाड स्थित प्रसिद्ध जी.डी. खेतान स्कूल के भव्य ऑडिटोरियम में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चेतन देसाई रहे। यह आयोजन हिंदी दिवस पखवाड़ा के परिप्रेक्ष में हिंदी कविता पठन, मोनो एक्टिंग तथा हिंदी में भाषण प्रतियोगिता के लिए था। शहर के कुल 100 स्कूलों के 502 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 68 प्रतियोगियों को प्रथम तीन स्थान पर विजय गौरव प्राप्त हुआ और उन्हें पुरस्कृत किया गया।
फर्स्ट लेडी संगीता अरुण खेतान के अनुसार, विशिष्ट अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता कंवलजीत सिंह तथा अभिनेता अविनाश वधावन भी कार्यक्रम में सपरिवार शामिल हुए। क्लब के प्रेसिडेंट अरुण खेतान के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुए यादगार व हिंदी को समर्पित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता छात्र- छात्राएं तथा उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
प्रोजेक्ट के चेयरमैन विनोद देवड़ा थे तथा प्रतियोगिता के आयोजन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का उत्कृष्ट मार्गदर्शन कैलाश केडिया ने किया। इसे सफल बनाने में सुभाष तुलस्यान, सुरेश अग्रवाल, संगीता अरुण खेतान, शिवशंकर अग्रवाल, ममता अग्रवाल, अरुण बगड़िया, विद्या अग्रवाल, गीता भार्गव तथा विजय बाकड़ा का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता के प्रायोजक डूरियन इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के जहां सज्जन डुकानिया थे, वहीं आयोजन की सफलता के लिए लल्लन यादव का भी विशेष प्रयास रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*