इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के बच्चो ने चलाया स्वच्छता अभियान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत 1 अक्टूबर को इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार ने भी भागीदारी निभाई। मंगलवार को स्कूल के बच्चों ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पहले प्रार्थना सभा में शपथ ग्रहण कर स्वच्छता दिवस का शुभारंभ हुआ, फिर प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों द्वारा स्वच्छता के लिए सैनिटाइजर और टिशू पेपर का उपयोग करना सीखा गया।
कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं की स्वयं साफ-सफाई की। तीसरी व चौथी के छात्रों ने स्वच्छ भारत पर आधारित कहानी और कविता पाठ में भाग लिया। कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने प्रताप विहार स्थित अंबेडकर पार्क में स्वच्छता पर आधारित रैली निकाली तथा श्रमदान करके स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं ने अपनी कक्षाओं में स्वच्छता आधारित पोस्टर निर्माण में भाग लिया। छठी से आठवीं तक के छात्रों द्वारा स्वच्छ भारत के अंतर्गत नारा लेखन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ इस अभियान में एक दूसरे का सहयोग किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*