श्री राम वर यात्रा की धूम से खुर्जा राममय, भक्तों ने किया स्वागत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा। श्री रामलीला कमेटी खुर्जा में देर शाम नगर के भृगु सदन से भगवान श्री राम की वर यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ तालियों की गड़गड़ाहट से और जय श्रीराम के गगन भेदी नारों के बीच जेवर अड्डा चौराहा पर श्रीमती अंजना भगवानदास सिंघल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खुर्जा ने फीता काटकर एवं झंडी दिखाकर किया। कुल 14 झांकियां, 6 बैंड, ढोल, शहनाई, दो झाड़ लाइट, केरल रोड शो तथा कावड़ यात्रा, श्री श्री श्री 1008 श्री उस्ताद चिरंजी लाल अखाड़ा के कलाकारों के करतब एवं भगवान राम की वर यात्रा ने खुर्जा को पूरी तरह से राममय बना दिया।
यात्रा का मुख्य आकर्षण श्याम बैंड जबलपुर और प्राकृतिक फूलों की राधा कृष्ण की झांकी एवं बांके बिहारी की फूलों वाली झांकी रही। जनता बैंड खुर्जा, चावला बैंड दिल्ली, मास्टर बैंड दिल्ली, बलदेव बैंड दिल्ली, शिव मोहन बैंड दिल्ली व श्याम बैंड जबलपुर ने भगवान श्रीराम के चरणों में छोटी होली गंगा मंदिर पर सलामी देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और सफलता की कामना की।
शोभा यात्रा में नासिक ढोल चंदौसी अपनी छटा से भक्तों को आनंदित कर रहा था। बजती शहनाई एवं झाड़ लाइट बुलंदशहर एवं झाड़ लाइट आगरा इस शोभा यात्रा को प्रकाशमान कर रही थी। श्री गणेश झांकी एटा, शिवलिंग झांकी एटा, महाकाल झांकी फिरोजाबाद, झूले परइंचार् संतोषी माता झांकी एटा, हनुमान झांकी एटा, खाटू श्याम झांकी एटा, पटना झांकी एटा, राधा कृष्ण झांकी एटा, रामजी झांकी एटा, गरुण झांकी एटा, शिव आदि शो झांकी बिजनौर, राम मंदिर अयोध्या झांकी एटा, मोर नृत्य झांकी बिजनौर, श्री बांके बिहारी फूलों वाली झांकी बिजनौर एवं फूलों वाली झांकी राधा कृष्ण बिजनौर का आनंद लेकर नगर की धर्म प्रेमी जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था।
जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ रही थी, लाखों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु श्री राम की ऐतिहासिक वर यात्रा को देखकर धन्य हो रहे थे। भक्ति एवं श्रद्धा से यह वर यात्रा धीरे-धीरे अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही थी। बीच-बीच में श्रद्धालु वर यात्रा का स्वागत कर इसे ऐतिहासिक बना रहे थे। देर रात यात्रा जो भृगु सदन से आरंभ हुई, गांधी रोड, कबाड़ी बाजार लक्ष्मणगंज, मंडी दानगंज, सुभाष रोड, सब्जी मंडी, सराफा बाजार से होती हुई राधा कृष्ण मोहल्ला, गोविंद देव, पुराना बाजार से पुनः छोटी होली स्थित गंगा मंदिर पर समाप्त हुई।
वर यात्रा की समाप्ति पर श्री राम वर यात्रा के इंचार्ज विशाल वाधवा एवं संयोजक हरजीत सिंह टीटू एवं संजीव बंसल ने सभी का आभार जताया। पुलिस एवं प्रशासन यात्रा को सफल बनाने में पूरी तरह लगा रहा। यात्रा की सफलता में सेठ अखिलेश जटिया संरक्षक, पुनीत साहनी प्रधान, सचित गोविल महामंत्री, दीपक गर्ग जनरल मैनेजर, सचिन बंसल कोषाध्यक्ष, विशाल वाधवा राम बारात इंचार्ज, हरजीत सिंह टीटू एवं संजीव बंसल, संयोजक, भगवान दास सिंघल, उमाशंकर अग्रवाल मैनेजर, प्रमोद वर्मा मैनेजर, भगवत प्रसाद पोद्दार, उप प्रधान, सुधांशु दत्त शर्मा उप प्रधान, चंद्रप्रकाश तायल मीडिया इंचार्ज, विनीत आर्य सोशल मीडिया प्रभारी, ललित गुप्ता सहायक प्रभारी, अशोक टिमी, अशोक पालीवाल आदि शामिल रहे।
उपरोक्त के अलावा अरुण गुप्ता, योगेश मित्तल, राजेश शर्मा, वासुदेव शर्मा, आशीष गोयल, बृजेश कुमार प्रजापति, महेश पोद्दार, अनमोल अग्रवाल,शेखर वर्मा, डीसी अग्रवाल, पवन गुप्ता, शुभम गुप्ता, मनीष गुप्ता, शिवम कालरा, दीपक बाटला, पंडित अजय शर्मा, ऋषभ पंडित, नवीन राजपूत, देवेंद्र आर्य, भारत भूषण शर्मा, महेश भार्गव, विकास वर्मा, राम प्रकाश भरतीया, सतीश शर्मा, महेश चौधरी, रंजन वाधवा, विशाल पोद्दार, अखिलेश वार्ष्णेय, डॉक्टर अनिल गुप्ता, राजीव वर्मा, अजय सिंघानिया, रवि अग्रवाल, चमन जुनेजा सभासद, पीलू अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, अंकित, विनोद पहलवान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सदस्यों का सहयोग बना रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*