जनजागरण न्यूज़ ने स्थापना दिवस पर कई प्रतिभाओं को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखीमपुर। सत्य एवं तथ्य के साथ सूचना एवं जनजागरण के उद्देश्य से डिजिटल मंच पर सक्रिय दैनिक जनजागरण न्यूज का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भगवान चित्रगुप्त एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
स्थानीय पालिका परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह ने किया। चंडीगढ़ कायस्थ सभा के प्रेस सचिव सह न्यूज फ़ॉर ऑल के संस्थापक अमित वर्मा ने जनजागरण संस्थापक अनिल कुमार श्रीवास्तव के संघर्षमयी पत्रकारिता पर प्रकाश डाला। नगर के प्रबुद्ध वर्ग ने अपने-अपने विचार रखे। जनार्दन सिंह, राजीव रत्न खरे, डॉ राजवीर सिंह, डॉ प्रदीप गुप्ता, डॉ ओपी श्रीवास्तव, डॉ मंजुला बरतरिया, राममोहन गुप्त, अनीता निगम, आरती श्रीवास्तव, ऋतुराज वाजपेयी, नवीन अवस्थी, पूर्णिमा मिश्रा, पूर्णिमा इंद्र, शिशिर अवस्थी, बृजेश मिश्रा, रुपाली शुक्ला और सौरभ सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को डिजिटल ‘कर्मवीर सम्मान’ से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में चंडीगढ़ की राशि श्रीवास्तव, पूर्णिया (बिहार) की नीतू रानी, किशनगंज (बिहार) के राजेश कुमार दुबे, धार (मध्य प्रदेश) के राम शर्मा ‘परिंदा’, हरदोई (यूपी) के गौरव श्रीवास्तव, पश्चिम बंगाल डॉ गिरिधर रॉय व अमित अम्बष्ट ‘आमिली’, जमशेदपुर (झारखंड) की बबली मीरा एवं प्रयागराज यूपी के एलएन सिंह शामिल रहे। इससे पहले वरिष्ठ नागरिक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस आयोजन में सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नागरिक सम्मान से हुई, जिसमें शिव चंद्र सिंह, अभय अग्निहोत्री, प्रीतम सिंह बग्गा, रंजीत सिंह छाबड़ा आदि वरिष्ठ जन को सम्मानित किया गया।
डॉ जनार्दन सिंह, सेवक सिंह अजमानी, डॉ रवि टण्डन, डॉ संदीप वर्मा, डॉ आलोक सिंह को जहां उत्कृष्ट सेवा सम्मान से विभूषित किया गया, वहीं पीयूष त्रिपाठी, पत्रकार सर्वेश शुक्ला, शिक्षक आशीष प्रताप श्रीवास्तव, चंडीगढ़ के पत्रकार अमित वर्मा, अमित श्रीवास्तव जुग्गी, प्रांजल श्रीवास्तव, स्पर्श सिन्हा आदि को विशिष्ट सम्मान से सुशोभित किया गया। अनिल कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*