ग्रेटर नोएडा में 20 अक्टूबर को होगा गुर्जर एकता सम्मलेन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर गुर्जर एकता सम्मलेन आयोजित कर रहा है। यह समारोह रविवार, 20 अक्टूबर को ग्रेटर नाएडा में नॉलेज पार्क-2 स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में होगा। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अलग-अलग विधा के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर बी.एस. रावत ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बातचीत करते हुए कहा कि सरदार पटेल के विचारों एवं सिद्धांतों पर चलकर ही देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखा जा सकता है। किसानों मजदूरों सहित प्रत्येक वर्ग के उन्नत होने का रास्ता पटेल जी की नीति और नियत में था। उन्होंने 562 रियासतों को एकसूत्र में बांधकर आज के आधुनिक अखंड भारत का निर्माण किया, इसलिए दूसरों के इतिहास के अनुसरण करने की अपेक्षा हमें खुद स्वयं का इतिहास बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
प्रोफेसर रावत ने बताया कि 20 अक्टूबर को आयोजित हो रहे गुर्जर एकता सम्मलेन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, श्रीमती रक्षा गडसे, उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर, सांसद सुरेन्द्र नागर, राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपीचंद गुर्जर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला और अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री वेदराम भाटी, पूर्व मंत्री एवं एमएलसी नरेन्द्र भाटी, अशोक कटारिया, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, दादरी विधायक तेजपाल नागर, लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर और पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी हैं।
उन्होंने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री सुधीर बैंसला, आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक डीएन सिंह, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु चौधरी, युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर चौधरी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद धाभाई, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सांवरमल गुर्जर, उत्त प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अनिल कसाना, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष विनोध चौधरी और पूर्व अध्यक्ष राकेश चौधरी तथा अतिथियों में गजेंद्र मावी, सुधीर भाटी, दीपक भाटी चोटीवाला, जर्नादन भाटी, विजेन्द्र भाटी, ओमपाल नागर, गजराज नागर, सुनील भाटी, देवा भाटी और संजय भैया शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर करेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*