186 विद्यार्थियों को मेवाड़ का ब्रांड अम्बेसडर बनाया

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 186 मेधावी विद्यार्थियों को ब्रांड अम्बेसडर बनाया है। एक विशेष अलंकरण समारोह में इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया एवं निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने सभी को बैज प्रदान किये। ये सभी विद्यार्थी मेवाड़ की विकास यात्रा के सहयात्री रहेंगे और इन्हें पांच वर्गों विद्यार्थी प्रशासक, संपादकीय विभाग, छात्र परिषद, कक्षा प्रतिनिधि एवं नियुक्ति विभाग में नियुक्त किया गया है।
समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि विद्यार्थी पाठ्यक्रम के अलावा अच्छे तौर तरीके सीखें, इसी प्रयास में विद्यार्थियों को ब्रांड अम्बेंसडर बनाया गया है। वे मेवाड़ में होने वाली हर गतिविधि में शामिल हों, खेलों में भाग लें, अपनी फिजिकल एपीरियंस पर ध्यान दें, खासतौर से दिखने, बोलने, माहौल को सौहार्द्रपूर्ण बनाने, अपने बड़ों का सम्मान करने, सबको नमस्ते और राम-राम कहने की आदत डालें।
निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। अनुशासन में रहकर दिए गए बैज का पूरा सम्मान करें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके कर्तव्यों की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*