ग्रेटर नोएडा : एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वीं जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। समारोह का शुभारंभ भगवान देव नारायण और पूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। महासभा के संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने इस अवसर पर जहां राजनैतिक व प्रशासनिक पदों पर गुर्जरों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए अपनी कार्य योजना पर प्रकाश डाला, वहीं गोपीचंद गुर्जर ने समाज को संगठित व शिक्षित करने पर बल दिया।
ग्रेटर नोएडा स्थित पटेल लोक संस्कृतिक संस्थान में 20 अक्टूबर को आयोजित भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने की। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नागर आयोजक रहे। कई प्रदेशों के गुर्जर नेता और सामाजिक कार्यकार्ता जुटे। इस अवसर पर देश के कई जानेमाने वरिष्ठ पत्रकारों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में दीपक पुरुषोत्तम पाटिल, गोपीचंद गुर्जर पूर्व विधायक व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बच्चू सिंह बैंसला संगठन महामंत्री अखिल गुर्जर महासभा मंच पर मौजूद रहे।

मंच संचालन प्रोफेसर बी. एस. रावत ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर बहन रेणु चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इकाई व निगम पार्षद दिल्ली, सुंदर चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा इकाई, सतवीर गुर्जर पूर्व विधायक दादरी, संजय भैया चेयरमैन नगर पंचायत बिलासपुर, दीपक चोटीवाला ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस, वरिष्ठ समाज सेवी सुखबीर सिंह आर्य और जनार्दन भाटी ज़िला अध्यक्ष लोकदल मंच पर उपस्थित रहे। इन सभी वक्ताओं के साथ-साथ लोक कलाकार ब्रह्मपाल नागर ने गुर्जर समाज की एकता, उन्नति और विकास पर बल दिया, जिससे समाज को एक नया मुक़ाम हासिल हो सके।
इस अवसर पर चंद्रवीर नागर को प्रदेश अध्यक्ष व डीएन सिंह को उपाध्यक्ष, सुखबीर सिंह आर्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय भैया को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रोफेसर बी. एस. रावत को प्रदेश प्रवक्ता, डॉ मनोज कटारिया को संगठन महामंत्री, देवा कसाना प्रदेश उपाध्यक्ष, रवि टंगड़ कोषाध्यक्ष और कैप्टन पंचशील को गौतमबुद्ध नगर का जिला अध्यक्ष नियुक्ति करने की घोषणा की गई। साथ ही इन सभी को मनोनयन पत्र दिया गया। सभी नवनियुक्ति पदाधिकारियों व अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवाब सिंह नागर ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए सभी का धन्यवाद किया है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*