28 महिलाओं को दिए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट और सेवा समिति खुर्जा के तत्वावधान में श्री भक्त हनुमान निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खुर्जा द्वारा 28 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि प्रशिक्षक पूजा अग्रवाल और इंजीनियर अजमेर सिंह वालिया के नेतृत्व में इन महिलाओं को सिलाई-कटाई में प्रशिक्षित किया गया है, जिससे ये सभी स्वालंबी बन सकें।
गुप्ता के अनुसार निर्णायक कमेटी के सदस्य एडवोकेट ममता अग्रवाल, एडवोकेट नवीन कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष सरिता गुप्ता ने प्रशिक्षित महिलाओं की फाइलों का अवलोकन किया है। उनमें से पांच सर्वश्रेष्ठ फाइलों को चुना है। प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान किसे मिलेगा, इसका निर्णय 25 दिसंबर को पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर घोषित किया जाएगा और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल ने बताया कि 5 मार्च को अलीगढ़ में सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में सामूहिक गरीब कन्याओं की नि:शुल्क शादी कराई जाएगी। नगर सचिव नवीन कुमार गुप्ता एडवोकेट के अनुसार 14 नवंबर से 24 दिसंबर-24 तक वैवाहिक परिचय सम्मेलन तथा सामूहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सचिन अग्रवाल पत्रकार, नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल कबाड़ी, उपाध्यक्ष नवीन बंसल ऑटो पार्ट्स वाले, कोषाध्यक्ष सरिता गुप्ता, लॉ एडवाइजर एडवोकेट मंत्र अग्रवाल, प्रचार सचिव विकास वर्मा, मुख्य प्रशिक्षिका पूजा अग्रवाल, अजमेर सिंह वालिया, महेश भार्गव, अजय कौशल, रमेश चंद्र वर्मा, शेखर वर्मा, राम दिवाकर आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*