गाजियाबाद: पुलिस प्रताड़ना से पत्रकारों में रोष, निंदा प्रस्ताव पारित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पत्रकारों ने सोमवार को डीएम इन्द्र विक्रम सिंह के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन भेजकर कहा है कि जिले की पुलिस नेताओं के दबाव में पत्रकारों का उत्पीड़न कर रही है। ताजा घटनाक्रम में रविवार को हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘आप अभी तक’ के संपादक इमरान खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से पत्रकारों में भारी रोष है। मीडिया सेंटर पर एक बैठक कर पत्रकारों ने इस मामले का पुरजोर विरोध करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया है।
पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद ने कहा है कि जिले के पत्रकारों के साथ एक के बाद एक नई-नई घटनाएं हो रही हैं। पत्रकारों के अधिकारों का हनन हो रहा है। पत्रकार समाज के हर वर्ग को आईना दिखाने का काम करता है, लेकिन यहां के पत्रकारों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पत्रकार किसी भी स्थिति में सुरक्षित नहीं हैं।
धरना-प्रदर्शन करने पर होंगे मजबूर :
पत्रकारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि गिरफ्तार पत्रकार इमरान खान को तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाए और आगे भी इस तरह की कार्रवाई न हो, यह सुनिश्चित होना चाहिए। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई में विलंब होता है तो एसोसिएशन धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशानसन व पुलिस महकमे की होगी। साथ ही जिले के पत्रकारों ने इस घटनाक्रम के विरोध में मीडिया सेंटर पर बैठक कर पुलिस के इस कृत्य की निंदा करते हुए हर कीमत पर सच लिखने का प्रण लिया है।
मीडिया सेंटर की बैठक में रहे उपस्थित :
मीडिया सेंटर की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अजय औदीच्य, आज़ाद खालिद, जितेन्द्र बच्चन, फरमान अली, अनुज चौधरी, निरंजन सिंघल, तेजेश चौहान, सुदामा पाल, अखलाक अहमद, राहुल शर्मा, लोकेश राय, अमित राणा, सत्यम पंचौली, सुभाष चंद, मुकेश सिंघल, हिमांशु शर्मा, नौमान खान, संजय मित्तल, अभिषेक शर्मा, सोनू खान, जावेद खान, राकेश लाहौरिया आदि मौजूद रहे।


जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन :
डीएम को ज्ञापन देने के दौरान पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद के महामंत्री संजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक, सचिव तौषीक कर्दम, उपाध्यक्ष आशित त्यागी, प्रचार मंत्री रिंकू, अमित राणा, हिमांशु शर्मा, अशोक शर्मा, लोकेश राय, पीयूष गौड़, सत्यम पांचोली, सोबरन सिंह, श्रीराम, सैय्यद अली मेहंदी, जुबेर अख्तर, नौमान खान, ललित शर्मा, सचिन गुप्ता, निरंजन सिंघल, किशन स्वरूप, वीरेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, राहुल शर्मा, शोभा भारती, नरेश कुमार, अशोक कुमार, सुभाषचंद,सहित काफी संख्या पत्रकार उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*