राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। करीब दो दशक से पूर्वा संस्कृति संरक्षण समिति शिप्रा सन सिटी फेस-2 के तत्वावधान में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। इस बार भी बहुत ही भव्य तरीक से चार दिवसीय छठ महोत्सव का आयोजन किया गया। घाट पर खूब रौनक रही। दीयों की रोशनी से जगमग लग रहा था। भोर में ही लोग एकत्र हो गए थे, फिर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन किया।
समिति के उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि हर वर्ष हमारी समिति के साथ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती संलग्नता खुशी की बात है। उन्होंने उत्कृष्ट सजावट, टेंट व्यवस्था एवं विद्युतीकरण आदि के लिए समिति के सदस्य को धन्यावाद दिया है। साथ ही पारंपरिक लोक संगीत की उत्कृष्ट व्यवस्था एवं निष्पादन के लिए महिला संगीत टीम को बधाई दी है।
सुधीर श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि दीयों की रोशनी से घाट जगमगा रहे थे। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने गुरुवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ मैया का पूजन किया। शुक्रवार को लोगों ने उगते सूर्य देव को अर्घ्य देकर कार्यक्रम का समापन कर ठेकुआ का प्रसाद बांटा। इस अवसर पर छठ माई के भक्तों की धूम रही। समिति के अध्यक्ष अरुण वर्मा, महासचिव मृतुन्जय सिंह, अरविंद कुमार, तपन वर्मा, पंकज सिंह, संजीव तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, पीके झा, संतोष ठाकुर, राकेश श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply