राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
कलमगांव (अमरावती)। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में तंबाकू विरोधी जागरूकता के साथ तंबाकू मुक्त गांव शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम पंचायत और सुदर्शना फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से किया गया, जिसमें नागरिकों की बड़ी सहभागिता रही। फाउंडेशन की अध्यक्ष संयुक्ता देशमुख, उपाध्यक्ष सुदर्शना देशमुख, महाराष्ट्र अध्यक्ष पूर्ति लाखोडे और और सरपंच अड. शिवाजी वाघ ने लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। साथ ही तंबाकू मुक्त रहने की शपथ दिलाई।
12 नंवबर को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कार्यशालाएं और तंबाकू विरोधी पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। “तंबाकू मुक्त जीवन, स्वस्थ भविष्य” थीम पर आधारित कार्यशालाओं में नागरिकों को तंबाकू सेवन के शरीर पर पड़ने वाले घातक प्रभावों को समझाया गया। कलमगांव ग्राम पंचायत ने इस पहल के माध्यम से एक आदर्श स्थापित किया है जो अन्य गांवों के लिए प्रेरणादायक साबित होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर सुदर्शना फाउंडेशन के सदस्य प्रियंका चव्हाण, केतकी चव्हाण और विकास घोड़ेस्वार, अशोक राऊत, राजेंद्र सहारे, सिद्धार्थ गवई, सौ. वैशाली सुरेंद्र वाघ, सुरज मेश्राम, सौ. मंगला गजभिये व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सरपंच अड. शिवाजी वाघ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply