राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। समाज कल्याण फेडरेशन ऑप इंडिया के उत्तर प्रदेश के सचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव का हीरक जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रविवार को उनके निवास पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जे.पी. श्रीवात्सव, सुरक्षा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार श्रीवास्तव आदि ने पहुंचकर अशोक कुमार श्रीवास्तव को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि अशोक श्रीवास्तव का मृदुभाषी व्यवहार उन्हें अजातशत्रु बनाता है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि अशोक श्रीवास्तव सामाजिक उत्थान के लिए भविष्य में और बढ़-चढ़कर काम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अशोक कुमार श्रीवास्तव अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव व गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा वह एमएमजी जिला चिकित्सालय गाजियाबाद में कार्यरत रहे। शनिवार, 30 नवंबर को वह सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन्हें शानदार विदाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना हुई।
रविवार 1 दिसंबर को अशोक कुमार श्रीवात्सव ने अपना हीरक जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर सुभाष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा छपरौला गौतमबुद्ध नगर की टीम के पदाधिकारी शरद चंद्र लाल, अवधेश सक्सेना, गोपाल श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, विनय कुलश्रेष्ठ, समाजसेवी वीवी सक्सेना, गौरव, विपुल सक्सेना, एडवोकेट विनोद श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, श्रीमती किरण श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, श्रीमती नीलम बच्चन, अंकित श्रीवास्तव, विजय चौहान, जितेन्द्र भटनागर, परिवार के लोग आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply