इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट की गाजियाबाद कार्यकारिणी गठित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट (आईएपी) की गाजियाबाद जिला शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ये कार्यकारिणी आईएपी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संरक्षण और सहयोग से गठित हुई है।
कार्यकारिणी समिति के सदस्य डॉ. अंकुर गौड़ के अनुसार डॉ. गुरु चरण जिला संयोजक, डॉ. नमित वार्ष्णेय सचिव और डॉ. मीनाक्षी वर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी समिति (ईसी) में डॉ. अनुपम गर्ग, डॉ. आशीष तोमर, डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. धीरज त्यागी, डॉ. जसदीप बेदी, डॉ. अंकुर गौड़, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. गौरव त्यागी, डॉ. सुमित गुप्ता और डॉ. गौतम कुमार प्रमुख नामों में शामिल हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. संजीव झा, डॉ. अन्नामलाई, डॉ. रुचि वार्ष्णेय और डॉ. जोजी जॉन का संरक्षण, साथ ही प्रदेश स्तर पर डॉ. गौरव त्यागी, डॉ. पवन सैनी और डॉ. के.के. शर्मा का समर्थन इस कार्यकारिणी को और अधिक मजबूत बनाएगा। नई कार्यकारिणी का उद्देश्य गाजियाबाद में फिजियोथेरेपी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना और पेशेवर मानकों को उच्च स्तर पर ले जाना है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*