संगीता जेटली ने किया स्मारिका का विमोचन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। सामाजिक संस्था एकता मिशन द्वारा पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई जा रही है। इस संस्था ने रूलर एरिया के लोगों के लिए बहुत कार्य किए हैं। गरीबों को जाड़े में गर्म कपड़े देने के लिए क्लॉथ बैंक भी बनाया है।
एकता मिशन के चेयरमैन नरेंद्र चंचल हैं। उनकी देखरेख में संस्था हर वर्ष एक स्मारिका का प्रकाशन भी होता है। अभी तक इस पत्रिका विमोचन स्वर्गीय श्री अरुण जेटली करते आ रहे थे। इस बार उनके स्थान पर एकता मिशन की 20वीं स्मारिका का विमोचन उनकी पत्नी संगीता जेटली ने किया। इस अवसर पर मिशन के चेयरमैन नरेन्द्र चंचल, मुख्य सरंक्षक के.के. कुमार, सरंक्षक संजय महिंद्रु (बम्पी), अध्यक्ष पवन मोंगा, महामंत्री संजय मलिक आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*