पेयजल की समस्याओं से निजात के लिए लोगों को किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुजफ्फरपुर। जुब्बा सहनी स्थित पार्क होटल में एलाईड सिस्टम सॉल्यूशन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर पेयजल के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। गुरुवार को ‘जल ही जीवन है’ विषय पर संस्था के तकनीक पदाधिकारी बसंत कुमार पांडे ने बताते हुए कहा कि केंजन वाटर एक चमत्कारी और प्रत्येक रोगों का निदान करने वाला शुद्ध पानी है।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर का जल आयरन एवं आर्सेनिक पदार्थों से प्रदूषित है, जिसके कारण विभिन्न रोगों की समस्या मुजफ्फरपुर में आवाध गति से बढ़ रही है। समस्या के निदान हेतु संस्था द्वारा विभिन्न सुझाव दिए गए। इस अवसर पर टाटा आईए लाइफ इंश्योरेंस तथा केयर हेल्थ इंश्योरेंस सर्वेश कुमार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को हेल्थ केयर के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए। साथ ही ‌बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। धन्यवाद ज्ञापन ब्रह्मानंद प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर सर्वेश कुमार झा, नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, डॉक्टर हरि किशोर प्रसाद सिंह, टाटा एआईएके चंदन कुमार कुंदन आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*