संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट (रजि) द्वारा वैशाली कॉलोनी में सर्वजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। एक सौ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह के पिता धर्मवीर सिंह और खुर्जा नगर पालिका की चेयरमैन श्रीमती अंजना भगवान दास रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राम दिवाकर उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटेवालों ने किया।
संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल ने ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता को हनुमान जी की गदा भेंट की और हनुमान रत्न की उपाधि से विभूषित करते हुए कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा करना है। वृद्धों, दिव्यांगों, निराश्रितों के लिए एक वृद्ध आश्रम बनवाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही यह कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से निःशुल्क सर्वजातीय वैवाहिक समारोह के माध्यम से सैकड़ों गरीब कन्याओं का विवाह कर, घर गृहस्थी का सभी आवश्यक सामान देकर उनकी गृहस्थी बसा चुकी है।
चंद्र मोहन मित्तल के अनुसार, संस्था द्वारा गर्मियों में जगह-जगह निःशुल्क ठंडे पानी की टंकी की व्यवस्था की जाती है। बारिश में छतरी और जाड़ों में कंबल व गरम कपड़े का वितरण किया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर जरूरतमंदों को भोजन, पानी, दवा, कपड़े आदि की व्यवस्था भी की जाती है। धर्मवीर सिंह ने संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि श्री भक्त हनुमान सेवा समिति कन्यादान महादान को चरितार्थ करती है। खुर्जा अध्यक्ष श्रीमती अंजना भगवान दास ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी को इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिए और समाज की विवाह योग्य गरीब कन्याओं का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने में सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर अलीगढ़ के उप सचिव विनय अग्रवाल ने बताया कि जिन युवकों के जोड़े खुर्जा परिचय सम्मेलन में नहीं बन पाए हैं, वे अलीगढ़ में 2 फरवरी को होने वाले महा परिचय सम्मेलन का हिस्सा अवश्य बनें। उनसे किसी प्रकार का कोई भी अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा तथा प्रत्येक रजिस्ट्रेशन पर खुर्जा की तरह तीन व्यक्तियों का भोजन समिति की तरफ से रहेगा। प्रचार सचिव एडवोकेट वीरेश कुमार और कानूनी सलाहकार एडवोकेट ममता अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाना है।
विशेष अतिथि राम दिवाकर ने बताया कि इस बार के सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन में 100 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए। कन्याओं के 12 रजिस्ट्रेशन हुए, जिसमें चार कन्याओं के परिवार की सहमति के आधार पर तुरंत जोड़े घोषित कर किए गए। शेष कन्याओं के दोनों तरफ से मां-बाप की सहमति आनी बाकी है। परिवारों की सहमति आने पर उनके जोड़े 2 फरवरी को अलीगढ़ में होने वाले महा परिचय सम्मेलन में घोषित कर दिए जाएंगे। धर्मवीर सिंह, श्रीमती अंजना भगवान दास, सुधीर कुमार चीनीवालों, ऑडिटर राजेश अग्रवाल और उप कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कानोडिया ने गरीब कन्याओं के शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की व उन्हें आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में पवन अग्रवाल पॉटरी वाले, पवन जैन आटा वाले, अलीगढ़ उप सचिव विनय अग्रवाल, प्रचार सचिव वीरेश कुमार एडवोकेट, जनसंपर्क सचिव मनमोहन मित्तल, जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटेवाले, जिला उपाध्यक्ष बसंत कानोडिया, संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल, अजमेर सिंह वालिया, प्रमोद भारद्वाज “गुरुजी”, अनिल कुमार चावलवाले, खुर्जा नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल कबाड़ी, उपाध्यक्ष नवीन बंसल ऑटो पार्ट्स, सचिव नवीन कुमार एडवोकेट, उप सचिव रवि अग्रवाल मोबाइलवाले, कोषाध्यक्ष सरिता रानी गुप्ता, एडवोकेट जितेंद्र कुमार बंसल, मनीष गोयल, पूजा अग्रवाल, आकांक्षा मित्तल, विकास वर्मा, प्रदीप पंडित पत्रकार, एमपी सिंह राणा, अनिल कुमार वर्मा, निमीष गर्ग, सौरभ प्रकाश गौड़, नीरज मित्तल, पारुल बंसल, भूपेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार वशिष्ठ, अशोक कुमार प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद भारद्वाज, संजय ककराला, संजीव शर्मा, मोहित गुप्ता, हरिओम गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply