नोएडा के सूरज वर्मा ने सोनीपत में जीता पांचवां स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
सोनीपत। नोएडा के सूरज वर्मा ने एटलस रोड स्थित रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत मिडटाउन में इंडिया कप बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट (RAW) प्रतियोगिता जीतकर पांचवां स्वर्ण पदक अपनी झोली में कर लिया है। शनिवार और रविवार को आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए पावर लिफ्टरों ने अपना-अपना हुनर दिखाया। लेकिन बाजी सूरज वर्मा के हाथ लगी। उन्होंने इंडिया कप 2025 नेशनल बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप (RAW) में अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया।
उल्लेखनीय है कि सूरज वर्मा समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य हैं। पिछले वर्ष ही एसकेएफआई ने उनकी प्रतिभा को परखते हुए राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह ग्रेटर नोएडा में उन्हें राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा था। इसके अलावा भी उन्हें कई सम्मान प्राप्त हैं। एसकेएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने सूरज वर्मा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन NSPF और GPC द्वारा किया गया, जिसमें 10 राज्यों के 180 पावरलिफ्टर्स ने भाग लिया। कुल मिलाकर यह प्रतियोगिता शक्ति, जुनून और खेल भावना का प्रतीक रहा। सूरज वर्मा अपनी जीत दर्ज कर एक बार फिर अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण भावना को साबित करने में सफल रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*