राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मुरादनगर में एक गांव ऐसा भी है जिसका लगातार कई साल से ग्रामीण जन्मोत्सव मनाते आ रहे हैं। यह गाव है- बिहंग। इस बार 9 फरवरी को बिहंग का 11वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में आज गुरुवार को कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी के नेतृत्व में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
बिहंग निवासी कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि 2014 से पहले चुनावी भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जैसे आप अपना जन्मदिन मनाते हैं वैसे ही अपने गाँव का जन्मदिन भी मनाएं और उसमें गाँव के नॉन रेजिडेंशियल विलेजर्स को भी आमंत्रित करें।
कर्नल त्यागी ने बताया कि मोदी जी का मानना है कि ऐसा करने से एक बेहतर समन्वय पैदा होगा और गाँव की आधी से ज्यादा समस्याए स्वतः दूर हो जाएंगी। उनका मानना सही है और हम सभी तभी से बिहंग गांव का जन्मोत्सव मनाते आ रहे हैं। प्रेस वार्ता में एडवोकेट बीसी बंसल, रघुनंदन त्यागी, दुष्यंत त्यागी व सुंदर त्यागी भी उपस्थित रहे। इन सभी का कहना था कि उनके गांव में कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है। सभी समन्वय के साथ रहते हैं। शीघ्र ही इस गांव को आदर्श गांव घोषित किया जाना चाहिए।
रमा त्यागी ने बताया कि आगामी 9 फरवरी को बिहंग गांव के 11वें जन्मोत्सव पर स्वच्छता के लिए बायो एंजाइम को बनाना और इस्तेमाल करना भी बताया जाएगा। इस अवसर पर बाहर के लोग भी आकर शामिल होते हैं। कार्यक्रम में बीपी शर्मा, ज्ञान सिंह, अंजू शर्मा और गौरव बंसल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply