जीरो पावर्टी के प्रथम लाभार्थी राम सागर को मिली अशोक लीलैंड में नौकरी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। योगी सरकार की जीरो पावर्टी स्कीम की पहली लाभार्थी लखनऊ के रूबी के परिवार ने गरीबी को पीछे छोड़ने की दिशा में गुरुवार को पहला कदम आगे बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव ने अपने ऑफिस में रूबि के पति राम सागर को हिंदुजा ग्रुप की कंपनी में नौकरी का ऑफर लेटर सौंपा तो परिवार का चेहरा खिल उठा। रूबी ही क्यों, उसके जैसे प्रदेश के 13 लाख 57 हजार परिवारों को जीरो पावर्टी स्कीम के तहत गरीबी से ऊबारने की दिशा में काम किया जा रहा है।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि प्रदेश के 25 लाख परिवारों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ उनकी सालाना आय 1,25,000 रुपये प्रति परिवार करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप जीरो पावर्टी स्कीम के तहत पूरे प्रदेश में लखनऊ के गोसाईगंज स्थित सिलौली गांव की रूबी के परिवार को पहला बेनिफिशरी चुना गया है।
राम सागर को मूल वेतन के अलावा वैल्यू एडेड एलाउंस भी दिये जाएंगे। इसमें एचआरए एलाउंस, हर माह बोनस, यूनिफॉर्म की कास्ट और कैंटीन में फ्री खाने की व्यवस्था शामिल है। साथ ही पीएफ के लिए अलग से प्रावधान किया गया है, जिसमें ईएसआई की सुविधा भी शामिल है।
मनोज कुमार सिंह के अनुसार, राम सागर पढ़ा-लिखा नहीं है। उसे ट्रेनिंग के बाद सम्मानजनक पद पर प्रमोट करने के लिए इक्यूवेलेंसी सर्टिफिकेट कोर्स से जोड़ा जाएगा। यह कोर्स भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इसमें राम सागर जैसे लोगों को बिना किसी स्कूल गए, कक्षा पांच से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई करायी जाती है। पास का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है, ताकि वह सम्मानजनक पद पर नौकरी कर सके। राम सागर को यूपी स्किल्ड स्कीम के तहत अप्रेंटिसशिप की सुविधा दिलायी जाएगी। इससे जहां राम सागर स्किल्ड का लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर उन्हें हर माह 1500 रुपये की धनराशि भी मिलेगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*